Big breaking :-इलेक्ट्रीशियन के लिए बिजली ही बनी काल, करंट की चपेट में आने से हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इलेक्ट्रीशियन के लिए बिजली ही बनी काल, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

रुद्रपुर: रुद्रपुर में करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पत्नी भी बेसुध हो गई है।

आज बुधवार को शहर के जगतपुरा वार्ड चार में कोमल प्रसाद ने बताया कि उनके घर में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप थी। इस पर उन्होंने गली नंबर पांच जगतपुरा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (32) को बिजली आपूर्ति के लिए फॉल्ट ठीक करने के लिए कहा। जितेंद्र सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खंभे से मीटर में आ रही बिजली की तार को ठीक करने लगा। इस बीच जितेंद्र तार से निकले करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में जितेंद्र को जेएलएन जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

कोमल ने बताया कि जितेंद्र मोहल्ले में बिजली फॉल्ट ठीक करने का काम करते थे। इसी वजह से उन्होंने भी उन्हें लाइन ठीक करने के लिए बुलाया था। जितेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाईयाें में सबसे छोटा है। दो बहन है। सबसे बड़े भाई संजय कुमार, उनसे छोटे पप्पू का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

बता दे कि मृतक की दो साल पहले ही लालपुर निवासी मोनिका देवी से शादी हुई थी। जितेंद्र की मौत के बाद मोनिका भी बेसुध हो गई है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पूर्व विधायक ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर जितेंद्र की मौत पर शोक जताया और विद्युत विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस महानगराध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top