Big breaking :-अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट

Kedarnath Heli Seva: अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट

बाबा केदार के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद हेली सेवा का संचालन भी बंद हो जाएगा। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

केदारनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में है। हेली सेवा की अंतिम स्लॉट के टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल आठ अक्तूबर को खुलेगा। केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।

 

बाबा केदार के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद हेली सेवा का संचालन भी बंद हो जाएगा। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से छह एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। यात्रा के अंतिम चरण में बाबा केदार के दर्शन के लिए हेली सेवा के टिकटों के लिए मारामारी है। आईआरसीटीसी ने अंतिम स्लॉट के लिए बुकिंग तिथि जारी कर दी है।

 

आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वेबसाइट खुलेगी, जिसमें यात्री 13 से 21 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। नौ अक्तूबर को अधिकारिक रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट बुकिंग के लिए बंद की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा सुचारु रूप से चल रही है। अंतिम स्लॉट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने तिथि जारी कर दी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top