Big breaking :-पुलिस लाइन देहरादून अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुलिस लाइन देहरादून अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

*पुलिस लाइन देहरादून अर्धवार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस बल/जनशक्ति का किया आंकलन*

*बैरक, भोजनालय, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक के दिए निर्देश*

*शस्त्रागार के निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को शस्त्रों के नियमित रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु के दिए निर्देश*

*समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश*

*एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु किया निर्देशित*

आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर कार्यालय, लाईब्रेरी, अश्वशाला, परिवहन शाखा, गैस गोदाम, पैट्रोल पम्प तथा अन्य शाखाओं का निरीक्षण एवं उसमें लगे पुलिस बल/जनशक्ति का आकलन किया गया।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त शस्त्रों की गणना, रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शस्त्रों के नियमित रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैरकों, भोजनालय, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्यालय अभिलेखों का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन एवं तत्परता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा सरकारी संपत्ति के संरक्षण हेतु सभी कार्मिकों को प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश ने कहा कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनी रहती है तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top