Big breaking :-काँवड यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु पुलिस ने चलाया अभियान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-काँवड यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु पुलिस ने चलाया अभियान

*काँवड यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु पुलिस ने चलाया अभियान।*

*अभियान के दौरान अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 12 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 120 व्यक्तियों का किया सत्यापन।*

*एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को कावड़ यात्रा मार्ग पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दिये थे निर्देश।*

 

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

वर्तमान में काँवड यात्रा 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को काँवड यात्रा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने तथा कावंड यात्रा के दौरान बाहर से आये दुकानदारों के सत्यापन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा ऋषिकेश के नटराज चौक से आरटीओ तक, आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में गीता नगर से ग्लास फैक्ट्री तक सड़क के दोनों तरफ लगी दुकाने के सामने किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुए पैदल कावड़ यात्रियों हेतु आवामगन को सुचारू किया गया।

 

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 12 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते 3000/- रू0 का सयोंजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान लगभग 120 बाहरी लोगो का सत्यापन किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top