Big breaking :-मेरठ के चर्चित कपसाड़ अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मेरठ के चर्चित कपसाड़ अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

 

मेरठ के चर्चित कपसाड़ अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

शनिवार को पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द किया गया।

कई दिनों से चल रही तलाश के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर हरिद्वार में दबिश देकर गिरफ्तारी की।

अपहरण की इस घटना ने मेरठ के कपसाड़ इलाके में सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद से पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे अपहरण नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच तेज कर दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top