*कोतवाली ऋषिकेश*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा*
*अभियुक्त के कब्जे से 09 पेटी अग्रेंजी शराब हुई बरामद*
*अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज*
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्धों/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दि0 28-02-2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गोल चक्कर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश से एक अभियुक्त विशाल पुत्र रामेश्वर को होन्डा एमेज कार वाहन सँ०- एचआर-32 एफ-8444 में 09 पेटी अग्रेंजी शराब (06 पेटी इम्पिरियल , 03 पेटी रायल स्टेग) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 60(1)/72,आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदी विवरण :-*
1- 06 पेटी इम्पिरियल ब्लू अग्रेजी शराब
2- 03 पेटी रायल स्टेग अग्रेजी शराब
3- घटना मे प्रयुक्त वाहन एच0आर0-32एफ-8444 होन्डा एमेज कार
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- विशाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कठवाड पट्टी दादू पट्टी थाना कैथल जिला कैथल ( हरियाणा) (उम्र 22 वर्ष)
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 सुनील कुमार राज
2- हे0कानि0 विनोद सिंह
3- कानि0 अनिल पयाल।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





