Big breaking :-पुलिस ने इस शिक्षक क़ो किया गिरफ़्तार जानिए क्या हैं मामला - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-पुलिस ने इस शिक्षक क़ो किया गिरफ़्तार जानिए क्या हैं मामला

 

 

 

भोटिया जनजाति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाला शिक्षक गिरफ्तारशिक्षक पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा गया है। जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुंचा है।

 

सोशल मीडिया पर जनजाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुष्कर सिंह राणा ने थाना गोपेश्वर में डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित(59) पुत्र स्व. डीआर पुरोहित निवासी पंछीवाला डेरा के खिलाफ तहरीर दी थी।उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉ. भगवती प्रसाद द्वारा सोशल मीडिया पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा गया है। जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुंचा है।

 

 

जिसके बाद ही आमजन में काफी आक्रोश था। लोग शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने शिक्षक को गोपेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।शिक्षक पर पहले भी दर्ज हो चुका मुकदमा

 

सामने आया कि आरोपी शिक्षक पर वर्ष 2016 में भी अनुसूचित जाति वर्ग पर जानबूझकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अपमानित करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी द्वारा बार-बार इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति की जा रही थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top