Big breaking :-प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मृतक की पत्नी द्वारा घटना के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर गैर अदातन हत्या का अभियोग किया गया था पंजीकृत*

*घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अभियुक्त को लिया था हिरासत में, लगातार की जा रही थी विस्तृत पूछताछ*

*थाना प्रेमनगर*

दिनांक: 03-11-25 की सायं प्रेमनगर क्षेत्र में अरूण कुमार उर्फ डी0के0 नाम के व्यक्ति की आपसी मारपीट के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती शीतल पत्नी अरूण कुमार निवासी: स्मिथनगर प्रेमनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अभियुक्त अजय किशोर देवली के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 174/25 धारा: 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा घटना के तुरंत बाद ही आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, जिससे विस्तृत पूछताछ व विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त अजय किशोर देवली को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

अजय किशोर देवली पुत्र राम प्रसाद देवली निवासी: भगना, थाना नंद प्रयाग, जनपद चमोली, उम्र- 34 वर्ष, हाल किरायेदार – साईं विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top