*कोतवाली डोईवाला*
*शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन*
*अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्चा लाहन व शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी/उपकरण हुए बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतुु निर्देशित किया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से दिनांक: 08-03-26 को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नागल ज्वालापुर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा ग्राम नागल ज्वालापुर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी गई। मौके से पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त संजय उर्फ बिट्टू को अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लाहन (जिसे नष्ट किया गया), तैयार कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली भट्टी व अन्य उपकरण बरामद किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
संजय उर्फ बिट्टू पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी: ग्राम नागल ज्वालापुर, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- अवैध कच्ची शराब: 50 लीटर (तैयार)
2- अवैध कच्ची शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी,उपकरण, पाइप, कनस्तर एवं अन्य सामग्री ।
*पुलिस टीम:-*
1- म0उ0नि0 भावना सिंह
2- हे0का0 अनिल कुमार
3- का0 सोविन्द्र कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





