Big breaking :-उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, फिर देंगे दो बड़ी सौगात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, फिर देंगे दो बड़ी सौगात

उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, फिर देंगे दो बड़ी सौगात

मत्री ने खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और चंपावत के लोहाघाट में पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे।

यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई अहम बैठक में साझा करते हुए तीव्र गति से संबंधित कार्य पूरे के निर्देश दिए।

जल्द काम पूरा करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में कोई कोताही न बरती जाए, न ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और भव्य आयोजन में कोई कमी छोड़ी जाए। खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के कार्य के लिए जल्द से जल्द बजट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top