Big breaking :-प्रधानमंत्री मोदी से सीएम धामी ने की मुलाक़ात, लंबित परियोजनाओं क़ो लेकर की चर्चा, पीएम क़ो उत्तराखंड आने का दिया न्योता , पीएम ने थपथपाई सीएम की पीठ - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रधानमंत्री मोदी से सीएम धामी ने की मुलाक़ात, लंबित परियोजनाओं क़ो लेकर की चर्चा, पीएम क़ो उत्तराखंड आने का दिया न्योता , पीएम ने थपथपाई सीएम की पीठ

 

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की इस मुलाकात में  सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम,हिम प्रहरी योजना,
सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना क़ो लेकर भी चर्चा की

इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर क़ो लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी क़ो इस कोरिडोर की शुरुआत  कराई जाएगी जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है

वही सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की हैं

 

आपको बता दे देश के प्रधान सेवक और प्रदेश के मुख्य सेवक की । संसद भवन में हुई मुलाकात।
करीब 1 घंटा प्रधानमंत्री  ने मुख्यमंत्री से की प्रदेश की लंबित और गतिमान योजनाओं पर चर्चा।
मायावती आश्रम आने का भी दिया निमंत्रण।
मुख्यमंत्री  की हौसला अफजाई भी की

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top