Around The World

Big breaking :-रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, पुतिन ने दिया Order of St Andrew the Apostle

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंड एंड्रयू द अपोस्टल (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को एक कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा।

सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपसी विश्वास का है। मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं। यह सम्मान पूरे भारतवर्ष का है। मोदी ने कहा कि रूस और भारत के संबंध हर दिशा में मजबूत हुए हैं। यह सम्मान देते हुए पुतिन ने कहा कि मैं भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धता की कामना करता हूं।

रूसी विदेश मंत्री ने दौरे को बताया सफल

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह यात्रा हर मायने में बहुत सफल है। उन्होंने (पीएम मोदी और पुतिन) द्विपक्षीय एजेंडा के हर मुद्दे पर बात की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्थिति के साथ जी20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर विचार-विमर्श किया है।

लावरोव ने कहा कि हमने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने के समर्थन में आवाज उठाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के हर क्षेत्र में संबंधों को एक सकारात्मक आयाम देगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के रूस दौरे पर हैं। साल 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की शुरुआत होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है।

क्या है रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?

सोमवार को रूस पहुंचे मोदी का वहां जोरदार स्वागत हुआ था। जिस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से उन्हें आज नवाजा गया उसकी जड़ 1698 तक जाती है। साल 1698 में ईसा मसीह से प्रेरित रूस के पहले संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट ने इसकी शुरुआत की थी। ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल सबसे अच्छे नागरिक या फिर सैन्य योग्यता के लिए दिया जाता रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top