Big breaking :-पिथौरागढ़ - नाचनी क्षेत्र गुटी गांव के पास खाई में गिरा व्यक्ति, हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पिथौरागढ़ – नाचनी क्षेत्र गुटी गांव के पास खाई में गिरा व्यक्ति, हुई मौत

*जनपद पिथौरागढ़ – नाचनी क्षेत्र गुटी गांव के पास खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम ने किया शव बरामद।*

आज दिनांक 20 मार्च 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गूटी गांव के पास खाई में एक व्यक्ति गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल में पहुंच गया एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई व देखा गया कि जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अपनी बकरी चराने गया था वह अचानक पहाड़ से पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मृतक व्यक्ति का नाम :- श्री नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र गुमान सिंह

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top