Big breaking :-पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र के पास वाहन हुआ गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत - News Height
PITHORAGARH NEWS

Big breaking :-पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र के पास वाहन हुआ गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

*जनपद पिथौरागढ़-पलेठा क्षेत्र के पास वाहन हुआ गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद।*

आज दिनाँक 20 दिसम्बर 2023 को जिला नियन्त्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुनील चन्द के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त शवो तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतको का विवरण* :-
1. श्री रोबिन कापड़ी पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
2. श्री हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष
निवासी :- ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
3. श्री रोहित उम्र 25 वर्ष, निवासी :- पिथौरागढ़

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top