Big breaking :-यहाँ आठ जुलाई से होगी पीजी प्रवेश परीक्षा, छात्र यहां चेक कर सकते हैं पूरा शेड्यूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ आठ जुलाई से होगी पीजी प्रवेश परीक्षा, छात्र यहां चेक कर सकते हैं पूरा शेड्यूल

HNB Garhwal University: आठ जुलाई से होगी पीजी प्रवेश परीक्षा, छात्र यहां चेक कर सकते हैं पूरा शेड्यूल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पीजी विषयों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। आगामी आठ जुलाई से 13 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।ई

 

इससे पूर्व तक सीयूईटी के माध्यम से पीजी में प्रवेश दिया जाता था, लेकिन बीते साल छात्रों को हुई परेशानी को देखते हुए विवि ने विश्वविद्यालय स्तर पर ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था।

 

 

 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि आठ जुलाई से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। छात्र विवि की अधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र में भी परीक्षा तिथि दी गई है। उन्होंने बताया आठ जुलाई को एलएलबी, एलएलएम, एमबीए समेत एमएससी व एमए के कुछ पाठ्यक्रमों की चार शिफ्ट में प्रवेश परीक्षा होगी।

 

 

9 जुलाई को रिमोट सेंसिंग, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत 12 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा होगी। 10 से 13 जुलाई तक भी एमएससी व एमए के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top