Big breaking :-ध्वजाहरोण के दौरान सुरक्षाकर्मी ने पीसीएस पर चलाई गोली, अधिकारी घायल, सुरक्षा कर्मी निलंबित देखिए VIDEO - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ध्वजाहरोण के दौरान सुरक्षाकर्मी ने पीसीएस पर चलाई गोली, अधिकारी घायल, सुरक्षा कर्मी निलंबित देखिए VIDEO

 

ध्वजाहरोण के दौरान सुरक्षाकर्मी ने पीसीएस पर चलाई गोली, अधिकारी घायल डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले गोली चल गई। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए।

 

डोईवाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले गोली चल गई। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए।

 

 

 

वहीं, घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में किया गया। जिसके बाद उन्होंने शाम तक अपने रुटीन के कार्यों को भी किया। बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है,

 

 

 

इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे लेकिन घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाईइसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है।

अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच बैठाई गई है। साथ ही घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने पर सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top