Big breaking :-दोमंजिला मकान में बने प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, लपटें देखकर दहशत में आए लोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दोमंजिला मकान में बने प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, लपटें देखकर दहशत में आए लोग

दोमंजिला मकान में बने प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, लपटें देखकर दहशत में आए लोग

आबादी के बीच बने दोमंजिला मकान में प्लास्टिक का गोदाम बनाया हुआ है। शाम को अचानक गोदाम में आग लगने से लोग दहशत में आ गए।

रुद्रपुर में शुक्रवार शाम को रविंद्रनगर में एक मकान के दोमंजिले में बनाए गए प्लास्टिक के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। मकान की छत से निकलती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घर में आग लगती देख भवन के पिछले हिस्से में स्थित दो मकानों से लोगों ने अपना सामान निकालकर बाहर कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्यवाई शुरू की। यह गोदाम अनिल मिगलानी बताया जा रहा है। इनकी दूसरी गली में प्लास्टिक के सामान बेचने की दुकान है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top