*आगामी होली, ईद तथा वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रो में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक*
*आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर त्यौहारों को मनाने की करी अपील*
*त्यौहारों के दौरान अराजकता फैलाने तथा आपसी सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी*

*बैठक में सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर/जन प्रतिनिधियो द्वारा किया गया प्रतिभाग*
*आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कराने के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये थे निर्देश*
आगामी होली/ईद के पर्व तथा वर्तमान में चल रहे रमजान के माह के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर/जनप्रतिनिधियो एवं पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा आगामी पर्वाें के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर/जनप्रतिनिधियो एवं पीस कमेटी के सदस्यो के साथ आगामी पर्वों के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए उनके सुझाव प्राप्त किये गये। इस दौरान उपस्थित महानुभावों को पर्वों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर त्यौहारों को मनाने की अपील की गई तथा त्यौहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा को प्रारम्भ न करने के निर्देश दिये गये। साथ ही त्यौहारों के दौरान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर सतर्क दृष्टि रखे जाने तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शान्ति व्यवस्था भंग करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।
बैठक के दौरान उपस्थित महानुभावों द्वारा पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





