Big breaking :-PCS MAIN परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-PCS MAIN परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी

 

पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी

आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। परीक्षा परिणाम के एक सप्ताह बाद ही अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।

 

 

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य लोक सेवा आयोग फरवरी में परिणाम जारी करेगा, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा।

 

 

फिर 15 दिन बाद साक्षात्कार कराया जाएगा।आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। तब से अभ्यर्थी लगातार इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तमाम अभ्यर्थियों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। आयोग से बात की।

 

 

 

शासन में भी मामला रखा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधी काम होने के बाद अब स्क्रूटनी और रैंडम चेकिंग का काम किया जा रहा है।

 

 

.फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले आयोग इस परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम होगा। इसके 15 दिन बाद साक्षात्कार होंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top