Big breaking :-यात्रियों को राहत के लिए चलाई थीं समर स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहीं परेशानी, घंटों देरी से चल रहीं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यात्रियों को राहत के लिए चलाई थीं समर स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहीं परेशानी, घंटों देरी से चल रहीं

यात्रियों को राहत के लिए चलाई थीं समर स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहीं परेशानी, घंटों देरी से चल रहीं

मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को हरिद्वार-देहरादून पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। घंटों देरी से चल रहीं समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। मंगलवार को राजगीर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से चली।

मंगलवार को भी ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को हरिद्वार-देहरादून पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से चली।

दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से एक घंटे की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को गर्मी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top