Big breaking :-यात्रीगण ध्यान दें… देहरादून से जाने वाली सभी ट्रेनों में छठ तक सीट फुल, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक बुकिंग मिलना मुश्किल - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-यात्रीगण ध्यान दें… देहरादून से जाने वाली सभी ट्रेनों में छठ तक सीट फुल, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक बुकिंग मिलना मुश्किल

 

यात्रीगण ध्यान दें… देहरादून से जाने वाली सभी ट्रेनों में छठ तक सीट फुल, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक बुकिंग मिलना मुश्किल

 

Train Booking Status दिवाली और छठ पर देहरादून से ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लखनऊ काठगोदाम और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग है। यात्रियों को राहत देने के लिए इस बार दून से कोई स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई है।

अगर आप दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेन से घर जाने की सोच रहे हैं, लेकिन अब तक सीट बुक नहीं की है तो किसी अन्य विकल्प पर ध्यान केंद्रित कर लीजिए।

इस बार दून से कोई स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई
देहरादून से जाने वाली सभी ट्रेनों में नवंबर दूसरे सप्ताह तक सीट मिल पाना मुश्किल है। खासकर दीपावली और छठ पर सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यात्रियों को राहत देने के लिए इस बार दून से कोई स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई है।

उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से युवा पढ़ाई और करियर बनाने के लिए देहरादून आते हैं। काम की तलाश में देशभर से आए श्रमिक भी बड़ी संख्या में राजधानी में रह रहे हैं। दीपावली और छठ पर अधिकतर लोग घर लौटने की योजना बनाए हुए हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन में सीट भी बुक कर ली है।

स्लीपर से लेकर एसी तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक टिकट बुक नहीं की है, अब उन्हें सीट मिल पाना मुश्किल है। सबसे अधिक वेटिंग दून से लखनऊ, काठगोदाम, वाराणसी, हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अब ट्रेनों में सीट मिल पाना मुश्किल है।

ट्रेन में वेटिंग की स्थिति
ट्रेन, वेटिंग
उपासना एक्सप्रेस (दून-लखनऊ-हावड़ा), 119
जनता एक्सप्रेस (देहरादून-वाराणसी), 138
काठगोदाम एक्सप्रेस (दून-काठगोदाम), 96
जनशताब्दी एक्सप्रेस (दून-काठगोदाम), 68
देहरादून कोटा एक्सप्रेस (दून-दिल्ली), 44
मसूरी एक्सप्रेस (दून-दिल्ली), 29
जनशताब्दी (दून-दिल्ली), 15
वंदे भारत एक्सप्रेस (दून-लखनऊ), 89
वंदे भारत एक्सप्रेस (दून-दिल्ली), 7

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top