Big breaking :-हरिद्वार: आबादी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत, वन विभाग नाकाम - News Height
Haridwar /Roorkee News

Big breaking :-हरिद्वार: आबादी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत, वन विभाग नाकाम

 

हरिद्वार: आबादी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत, वन विभाग नाकाम

हरिद्वार के आबादी क्षेत्रों में लगातार हाथियों की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है।

जगजीतपुर के राजा गार्डन इलाके के पास खेतों में एक बार फिर हाथी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी देर तक इलाके में डटे रहे।

वन विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद हाथियों का आबादी क्षेत्रों में आना रुक नहीं रहा है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हाथी कभी भी जानमाल का बड़ा खतरा बन सकते हैं।

वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए प्रयास तेज करने का दावा किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

लोग प्रशासन से हाथियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top