Big breaking :-शादी समारोह में जा रहे उत्तराखंड के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,कार काटकर निकाले गए शव - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-शादी समारोह में जा रहे उत्तराखंड के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,कार काटकर निकाले गए शव

शादी समारोह में जा रहे उत्तराखंड के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,कार काटकर निकाले गए शव

दुःखद हादसा- शादी समारोह में जा रहे उत्तराखंड के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,कार काटकर निकाले गए शव।
पीलीभीत (उत्तरप्रदेश)- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास रात करीब 12 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वे एर्टिगा कार में सवार थे, जिसमें कुल 11 लोग थे। जैसे ही उनकी कार न्यूरिया थाने के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई।

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शरीफ अहमद (50), बाबुद्दीन (60), मुन्नी (65), कार ड्राइवर (35), और राकिब (10) शामिल हैं। घायल व्यक्तियों में मंजूर अहमद (65), गुलाम अहमद (8), रईस अहमद (45), अमजदी (55) और जाफरी बेगम (60) शामिल हैं। यह लोग उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के जमौर गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। वे 5 दिसंबर को पीलीभीत में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और 6 दिसंबर की रात को अपनी वापसी कर रहे थे। शादी के बाद हुए वालीमे की दावत के दौरान, दुल्हन पक्ष के लोग पीलीभीत से वापस खटीमा लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। कार जैसे ही शाने गुल मैरिज हॉल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में पेड़ भी टूटकर कार पर गिर गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज सुनिश्चित किया। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top