Big breaking :-दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने 19 साल की लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने 19 साल की लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने 19 साल की लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक हिट एंड रन का केस है। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।

सरोवर होटल के पास 23 अक्तूबर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने आशा सिंह और उनके तीन बच्चों के छोटे से संसार को तहस-नहस कर दिया। हादसे में उनकी 19 साल की बेटी प्रज्ञा सिंह गंभीर रूप से घायल है, जो अभी तक कोमा में है। उसकी जिंदगी की आस में मां आईसीयू के बाहर बैठी हैं।

 

देहरादून कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही प्रज्ञा घटना वाली शाम दिल्ली से लौट रही थी जो सरोवर होटल के सामने हादसे का शिकार हुई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि यह हिट एंड रन का केस है। हादसा शाम चार से 4:20 बजे के बीच हुआ

प्रज्ञा बस से उतरकर पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दूसरी ओर मां आशा सिंह ने बताया कि उनके पति नहीं हैं। वह अकेले तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही हैं।

हादसे ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा का 13 साल का सबसे छोटा भाई सदमे में है। घर में अकेला है, जबकि वह अपना सारा समय बेटी के पास अस्पताल और पुलिस थानों के चक्कर काटने में बिता रही हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top