Big breaking :-पहाड़ के बेटे ने बढ़ाया देवभूमि उत्‍तराखंड का मान, राजस्थान के बाद अब बने बंगाल के मुख्य सचिव - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ के बेटे ने बढ़ाया देवभूमि उत्‍तराखंड का मान, राजस्थान के बाद अब बने बंगाल के मुख्य सचिव

पहाड़ के बेटे ने बढ़ाया देवभूमि उत्‍तराखंड का मान, राजस्थान के बाद अब बने बंगाल के मुख्य सचिव

राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया पद पर पहाड़ मूल के अफसर बनाये गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

1991 बैच के आईएएस मनोज पंत बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आइएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

आईआईटी रुड़की से गोल्‍ड मेडलिस्‍ट

मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र के निवासी पंत रुड़की विश्वविद्यालय अब आईआईटी रुड़की से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र व हाल नैनीताल के ही सुधांश पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं जबकि इससे पहले नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे बंगाल में मुख्य सचिव जबकि मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा आंध्र प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं। पंत के बंगाल का मुख्य सचिव बनने पर समूचे पहाड़ में हर्ष व्याप्त है।

कैबिनेट सचिव तक पहुंचे पहाड़ के अफसर

पहाड़ के मेधावियों ने प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में डंका बजाया है। देश की प्रशासनिक, पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अफसरों की धाक रही है।

बिहार कैडर के अफसर रहे विनोद पांडे, भैरब दत्त पांडे , ढोलीगांव ओखलकांडा निवासी कमल पांडे देश के कैबिनेट सचिव, बीडी सनवाल व मुकुल सनवाल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, एनपी नवानी, रघुवर डंगवाल सहित अन्य दूसरे राज्यों में पुलिस व प्रशासनिक मुखिया रह चुके हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top