Big breaking :-पाडुली में भूस्खलन…बारिश से डर, दो परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पाडुली में भूस्खलन…बारिश से डर, दो परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

पाडुली में भूस्खलन…बारिश से डर, दो परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के पाडुली गांव में रघुवीर बिष्ट के घर का आंगन और रास्ता ध्वस्त हो गया। इससे उनके घर को खतरा हो गया है।

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर रोज हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गोपेश्वर के पाडुली में भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। एक परिवार ने घर छोड़ मिलन केंद्र में तो दूसरे ने पड़ोस में शरण ले ली है। वहीं प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों परिवारों को तात्कालिक तौर पर सहायता राशि व सामग्री दी।

नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के पाडुली गांव में रघुवीर बिष्ट के घर का आंगन और रास्ता ध्वस्त हो गया। इससे उनके घर को खतरा हो गया है। वहीं उनके घर के नीचे राकेश बिष्ट का घर है। उसी के पास वे नया भवन बना रहे थे, भूस्खलन से निर्माणाधीन भवन की दीवार ढह गई। साथ ही उनके पुराने भवन को भी खतरा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से दोनों मकानों को खतरा बना हुआ है। रात में अक्सर तेज बारिश हो रही है, ऐसे में भूस्खलन बढ़ सकता है।

प्राइवेट विद्यालय के पूर्व शिक्षक राकेश बिष्ट के घर में उनकी पत्नी और बेटी हैं, बेटा बाहर नाैकरी करता है। उन्होंने परिवार के साथ नगर पालिका के सामूहिक मिलन केंद्र में शरण ले ली है। वहीं रघुवीर बिष्ट पूर्व सैनिक हैं और कुछ समय से लकवाग्रस्त हैं। उनकी पत्नी ह्दय की बीमारी से ग्रसित हैं। घर पर बहु और दो पोते हैं। उन्होंने पड़ोस में रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों परिवारों को मदद दिलाने और भवनों की मरम्मत कराने की मांग की। डीएम ने तत्काल तहसीलदार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा।

टीम के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को तात्कालिक तौर पर सहायता राशि दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों परिवारों को 6500-6500 के चेक, पांच तिरपाल और चार फूड पैकेट दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top