Big breaking :-आउटसोर्स कर्मियों ने किया भूख हड़ताल का एलान, छह माह से नहीं मिला वेतन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आउटसोर्स कर्मियों ने किया भूख हड़ताल का एलान, छह माह से नहीं मिला वेतन

आउटसोर्स कर्मियों ने किया भूख हड़ताल का एलान, छह माह से नहीं मिला वेतन; अनसुनी कर रही प्रशासन
विवि प्रशासन लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है। कर्मचारियों का छह माह से वेतन रोका गया है और सेवा भी आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। विवि प्रशासन से कई बार वार्ता के बावजूद मामले का समाधान नहीं निकल रहा। हर बार यही कहा जाता है कि जल्द वेतन भुगतान कर दिया जाएगा जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने बुधवार से भूख हड़ताल का एलान किया है।

 

 

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों (उपनल व पीआरडी) को छह माह से न वेतन मिला और न ही सेवा विस्तार। जिस कारण कर्मचारी मानसिक व आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।

विवि प्रशासन से कई बार वार्ता के बावजूद मामले का समाधान नहीं निकल रहा। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने बुधवार से भूख हड़ताल का एलान किया है।

समय-समय पर अधिकारियों के सामने रखते रहे अपनी पीड़ा
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के विभागाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि विवि प्रशासन लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है। कर्मचारी समय-समय पर मौखिक व लिखित रूप में अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखते रहे हैं।

कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय में लगाई न्याय की गुहार

हर बार यही कहा जाता है कि जल्द वेतन भुगतान कर दिया जाएगा, पर अब तस समाधान नहीं हुआ। जिस पर कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। अदालत ने आदेश दिया है कि स्थाई नियुक्ति होने तक वर्तमान कार्मिक अपनी सेवा देते रहेंगे।

 

 

 

बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे कर्मचारी
स्थाई नियुक्ति से पहले विवि आउटसोर्स पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं करेगा पर विवि प्रशासन इस आदेश की भी अवहेलना कर रहा है। ऐसे में सिवाय आंदोलन के कोई रास्ता नहीं बचा है। कर्मचारी बुधवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। जिससे संबंधित पत्र कुलपति, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी भेज दिया गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top