Big breaking :-हरिद्वार में गाड़ी हटाने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस की नोकझोंक, पथराव में चौकी प्रभारी घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में गाड़ी हटाने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस की नोकझोंक, पथराव में चौकी प्रभारी घायल

 

 

हरिद्वार में गाड़ी हटाने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस की नोकझोंक, पथराव में चौकी प्रभारी घायल

आज कांवड़ मेले का आखिरी दिन था। हरिद्वार से बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए अपने गंतव्यों को रवाना हो रहे थे। देर रात कुछ बाइकसवार कांवड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी कर दिया।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है।

श्यामपुर थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। चंडी चौकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है।

 

यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी शामिल हुए, किया जाएगा चिन्हित, होगी कार्रवाई
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। सभी को चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पहुंचे 4.4 करोड़ कांवड़ यात्री
बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे।

22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक होगा। बृहस्पतिवार की शाम तक छह बजे धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे। बृहस्पतिवार की रात से आसपास के जनपदों के यात्री गंगाजल भरकर रवाना होते रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं। कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top