Big breaking :-यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया, विशेष सचिव ने जारी किए आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया, विशेष सचिव ने जारी किए आदेश

यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया, विशेष सचिव ने जारी किए आदेश

विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने यूसीसी नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में नए ओएसडी की तैनाती के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

शासन ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को बदलकर नए ओएसडी की तैनाती की है। इस संबंध में विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर की जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन को प्रकोष्ठ में ओएसडी की जिम्मेदारी देख रहे थे। शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया है। जैन को पांच मार्च 2024 को प्रकोष्ठ में तैनात किया गया था। उनके स्थान पर अब शासन में उपसचिव पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top