Big breaking :-पूर्व विधायकों का संगठन, उठा रहा सरकार पर सवाल, क्या बीजेपी के शामिल पूर्व विधायक हो रहें पार्टी के ही खिलाफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व विधायकों का संगठन, उठा रहा सरकार पर सवाल, क्या बीजेपी के शामिल पूर्व विधायक हो रहें पार्टी के ही खिलाफ

उत्तराखंड के पूर्व विधायक अब धीरे-धीरे एक मंच पर आने लगे हैं क्योंकि उत्तराखंड में पूर्व विधायकों ने एक संगठन खड़ा किया है और उन्होंने आज देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं तो वहीं कई बिंदुओं पर उन्होंने सरकार से कार्य करने की भी बात कही है उनका कहना था कि उत्तराखंड के अंदर जो भी अधिकारी रिटायर होते हैं

 

 

उनको दोबारा से वही पर नियुक्ति दी जाती है इसलिए उत्तराखंड में कोई भी अधिकारी रिटायर ही नहीं होता इस पर सरकार को सोचना होगा कि इन अधिकारों को रिटायर कर अन्य युवा वर्ग को मौका दिया जाए इसके साथ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर आज तक भी चकबंदी नहीं की गई है

 

 

 

जिसके कारण उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है यदि यहां पर चकबंदी की जाए तो इस पलायन को रोका जा सकता है वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव से मिलकर कहीं बिंदुओं पर बात की है और उनसे कहा है कि इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर नौकरशाही इतनी हावी है की पूर्व विधायकों का सम्मान तक नहीं करती है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top