Big breaking :-पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल में एक व्य​क्ति की जान लेने वाले आदमखोर गुलदार को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर मारने का आदेश जारी कर दिया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने आदेश में कहा कि पहले गुलदार की पहचान की जाएगी। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास होंगे। अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8:30 बजे पौड़ी के चवथ पट्टी इडवालस्यूं गांव निवासी राजेंद्र को उस वक्त गुलदार ने मार दिया, जब वह पूजा करने मंदिर जा रहे थे। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए
प्रमुख वन संरक्षक ने वन संरक्षक गढ़वाल सर्किल और डीएफओ को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर, ट्रेंक्यूलाइज करके पकड़ने की अनुमति दे दी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top