Big breaking :-एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया, हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया, हुई मौत

 

*थाना राजपुर*

दिनांक 24/07/2024 की देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया है, उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया, मौके से स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा पुल से गिरे व्यक्ति को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

 

 

 

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पीयूष अधिकारी पुत्र श्री भगवत सिंह निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा आशीष गुंसाई पुत्र श्री धनसिंह गुंसाई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 34 वर्ष नशे की हालत में मालसी पुल पर बैठे थे, जिसमें से एक व्यक्ति आशीष गुंसाई फोन पर बात करते वक्त पैर फिसलने से मालसी पुल से नीचे गिर गया, प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति का शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु होना प्रकाश में आया है, पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामे व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top