Big breaking :-कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी, पांच की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी, पांच की मौत

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां बताया जा रहा है कि कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी । हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची है। वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है।हादसा नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र बाघनी गांव में कोटाबाग़

 

 

 

– नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी कोटाबाग़ से 40 किमी की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है। वाहन कैसे पलटा यह कहा नही जा सकता।बताया जा रहा है

 

 

कि सड़क हादसा देर रात का हो सकता होता है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार को खाई में दोपहर बाद गिरा हुआ देखा।एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शव को खाई से निकाल रहे हैं। कार में कौन लोग सवार थे, इसकी अभी जानकारी जुटाए जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top