Big breaking :-महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

 

*महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*

*ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दिए निर्देश*

*टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से की वार्ता*

आज दिनाँक – 15/02/2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top