Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम

 

*दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार।*

*एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम।*

*सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा।*

*किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उपलब्ध कराये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर।*

*सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम से सचेत रहने हेतु किया जागरूक।*

*पुलिस से मिले अपनेपन के लिए बुजुर्गों ने सर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।*
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 06-12-25 को दून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की प्रशंसा करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top