Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशो पर संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन अभियान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून के निर्देशो पर संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन अभियान

 

*Operation Crack Down*

*एसएसपी दून के निर्देशो पर संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन अभियान*

*पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार की जा रही कार्रवाई*

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 2720 व्यक्तियों का किया सत्यापन।*

*अनियमितता पाये जाने पर 263 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 26 लाख 30 हज़ार रू० का जुर्माना*

*08 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर की गई पूछताछ*

*81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 108 व्यक्तियों का चालान कर किया 28000/- रू0 का जुर्माना*

आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान *Operation Crack Down* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2720 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 263 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 26 लाख 30 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 08 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 108 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 28000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-*

*1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या* – 2720
*2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान* – 263
*3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना* – 26 लाख 30 हज़ार ₹
*4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या* – 108
*5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना* – 28000/- ₹
*6- थाने पर लाये गये संदिग्ध व्यक्ति* – 08

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top