*“ऑपरेशन प्रहार“*
*अपराधियो का काल साबित हो रहा ऑपरेशन प्रहार*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश में देर रात्रि सम्पूर्ण जनपद में चला सघन चैकिंग अभियान*
*एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर की औचक छापेमारी की कार्यवाही*
*अवैध गतिविधियों/नशा तस्करी में लिप्त तथा वांछित चल रहे 15 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अपने प्रतिष्ठान में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 01 प्रतिष्ठान स्वामी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर किया गिरफ्तार*

*नशा तस्करी में लिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 06 किलो से अधिक अवैध गांजा तथा 04 पेटी अवैध शराब तथा अवैध चरस हुई बरामद*
*विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त छापेमारी के दौरान आये पुलिस की गिरफ्त में*
*13 संदिग्धों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु लाया गया थाने*
*सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*
*रात्रि में घूम रहे 900 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 62 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*
*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*
*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 82 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 43,500/- का जुर्माना*
*48 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 34 वाहनों को किया सीज*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 06/07-04-2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस दौरान रायपुर क्षेत्र में 01 रेस्टोरेंट गढवाली फास्ट फूड के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 15 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
रात्रि चौकिंग के दौरान थाना नेहरू कालोनी, कोतवाली पटेलनगर तथा कोतवाली ऋषिकेश से कुल 06 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थों (06 किलो से अधिक गांजा, 112 ग्राम अवैध चरस) के साथ तथा नेहरू कालोनी व डोईवाला क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को 04 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त होंडा अमेज वाहन तथा स्कूटी को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 04 वांछित/वारंटी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 937 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए 67 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 62 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 19500/- का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 43500/- का जुर्माना वसूला गया तथा 48 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 34 वाहनों को सीज किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
*मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार अभियुक्त*
*कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से*
1- धर्मेन्द्र साहनी पुत्र बाजे साहनी निकट नगर निगम कालोनी ब्रहमपुरी कालोनी थाना पटेलनगर
2- रिंकु साहनी पत्नी अजय साहनी निवासी: निवासी: ट्यूबवेल नं0: 04 ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर
3- किरन साहनी पत्नी राजेश साहनी निवासी: ट्यूबवेल नं0: 04 ब्रहमपुरी, थाना पटेलनगर
*बरामदगी:-*
04 किलो 794 ग्राम गांजा
*नेहरू कालोनी क्षेत्र से*
1- विशाल पुत्र विक्रम नाथ निवासी: सपेरा बस्ती निकट मोथोरावाला, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून
2- जुगनु पुत्र भीनानाथ निवासी: सपेरा बस्ती निकट मोथोरावाला, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून
*बरामदगी:-*
01 किलो 301 ग्राम अवैध गांजा
*कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र से*
1- दिव्यांशु उर्फ राजु पुत्र राजकुमार निवासी: 72 सीढी हरिद्वार रोड ऋषिकेश मूल निवासी: मण्डी रोपड, जिला रूपनगर, पंजाब।
*बरामदगी:-*
112.27 ग्राम चरस
*अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त:-*
*थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र से*
1- संगम पुत्र राजुनाथ निवासी: सपेरा बस्ती नेहरू कालोनी
*बरामदगी:-*
1- 37 बोतल अंग्रेजी शराब
2- होंडा अमेज कार संख्या: डीएल-08-सीएके-7842
*कोतवाली डोईवाला क्षेत्र से:-*
1- बिट्टू राणा पुत्र उमेद सिंह निवासी: ज्वालपा एन्क्लेव, निकट आटा चक्की दुर्गा एन्क्लेव, नकरौंदा, हर्रावाला
*बरामदगी:-*
01: 12 बोतल अंग्रेजी शराब
02: स्कूटी: यू0के0-07- डीवाई-3935
*बिना लाइसेंस के शराब पिलाने पर गिरफ्तार:*
*थाना रायपुर से*
1- लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र रतन सिंह निवासी: आदर्श कालोनी, रिंग रोड, देहरादून मूल निवासी: ग्राम कनोल, थाना नन्दानगर, चमोली
*बरामदगी:-*
अलग-अलग ब्रान्डों की शराब की खुली बोतलें
*थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत हुडदंग में गिरफ्तार अभियुक्त:/*
1- हर्षित डेढा पुत्र प्रणव कुमार निवासी: मकान नम्बर: 03 गली नं0 1 भजनपुरा गढी मेण्डु थाना यमुनाविहार नई दिल्ली, हाल: बिधौली प्रेमनगर
2- शौर्य सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी: डीएलएफ अंकुर विहार बी-13/1 एसएफ-02 लोनी थाना गाजियाबाद उत्तर प्रदेश हाल बिधौली साई मन्दिर थाना प्रेमनगर।
3- अजय त्यागी पुत्र जगन्नाथ त्यागी निवासी: शिवपुर प्रेमनगर
4- निर्मल गैरोला पुत्र रामलाल गैरोला निवासी: सुद्धोवाला प्रेमनगर
*विवरण वांछित अभियुक्त :-*
1- भारत सिंह पुत्र बिंदेश्वर सिंह निवासी शास्त्री नगर खाला, सीमाद्वार, बसंत विहार
2- नवीन उज्जैनवाल पुत्र स्व0 प्रदेशी लाल निवासी – 14 वाल्मिकी बस्ती, डालनवाला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





