Big breaking :-एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के लिये दून पुलिस की बस सेवा लगातार जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के लिये दून पुलिस की बस सेवा लगातार जारी

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के लिये दून पुलिस की बस सेवा लगातार जारी*

*दून पुलिस की बस सेवा का लाभ लेकर थाने पहुचे नशेड़ियों की उतारी जा रही खुमारी।*

*रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 262 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को किया गया सीज।*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही है कार्यवाहियाँ।*

*थाना रायपुरः-*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/01/2025 से अबतक सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया

 

 

 

जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-1,08250/ संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ हा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को सीज करते हुये 7,20000/- रूपये का संयोजन शुल्क अध्यारोपित किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही है कार्यवाहियाँ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top