UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-गुरु का गोचर 22 अप्रैल को, ये 5 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 

गुरु का गोचर 22 अप्रैल को, ये 5 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। देवगुरु बृहस्पति 23 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु राशि परिवर्तन कर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। गुरु अब 22 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं, गुरु का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…मेष राशि- भाग्य साथ रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। अपनी गाड़ी होते हुए भी आपको दूसरे का वाहन इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे आप सुस्त हो सकते हैं।

 

वृष राशि- मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा। इस सप्ताह शांति और धैर्य रखने की जरूरत है। हालांकि कोई पुरान रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। बाद में धन कमाने की सोचें। किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें।

मिथुन राशि – सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।

14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य चमकाएंगे सोया हुआ भाग्य

कर्क राशि – किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संचित धन में में कमी आएगी। अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

सिंह राशि- पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे, सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

कन्या राशि- संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा, यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि- भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। हालांकि यह हफ्ता आपके लिए अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश, 1 मई तक ये राशि वाले रहेंगे मौज में, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

वृश्चिक राशि- कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

धनु राशि- आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे, पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ हो सकता है, लोगों का उधार भी चुकाएंगे। आफिस में अधिकारियों से बनेगी, खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। आफिस में कार्य की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे। माननीय लोगों से आपकी भेंट हो सकती है, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। संचित धन में में कमी आएगी।

कुंभ राशि – कहीं से अचानक लाभ होने की आशा है, आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है। आपको साझेदार से फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोगों का उधार भी चुकाएंगे। आफिस में अधिकारियों से बनेगी, खुशनुमा माहौल रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top