Big breaking :-शिमला बाईपास पर हादसा…बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिमला बाईपास पर हादसा…बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल

शिमला बाईपास पर हादसा…बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल

दोपहर करीब दो बजे देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ।

देहरादून में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है।

हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दो बार पलटी बस
बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top