Big breaking :-19 मार्च को देहरादून में झंडा मेले का आयोजन, DM ने किया है स्थानीय अवकाश घोषित, शिक्षकों के लिए जारी हुए आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-19 मार्च को देहरादून में झंडा मेले का आयोजन, DM ने किया है स्थानीय अवकाश घोषित, शिक्षकों के लिए जारी हुए आदेश

19 मार्च 2025 झंडे मेले के अवकाश के स्थान पर प्रतिकर अवकाश का आदेश व वार्षिक परीक्षा को कार्यक्रमानुसार यथावत आयोजित किए जाने के संबंध में ….

दिनांक 19 मार्च, 2025 को विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रमानुसार आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ/अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्ष संघ देहरादून के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद देहरादून में 19 मार्च, 2025 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा झण्डा मेला स्थानीय अवकाश घोषित है। तथा राज्य स्तर से शैक्षिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षाओं हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 19 मार्च, 2025 को परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि कक्षा 01 से 08 तक वार्षिक परीक्षायें उक्त तिथि को यथावत संपादित कराना सुनिश्चित करें। दिनांक 19 मार्च 2025 को स्थानीय अवकाश के बदले शिक्षक / शिक्षकाओं को उक्त तिथि का प्रतिकर अवकाश नियमानुसार देय होगा जिसका उपभोग नियमानुसार किया जायेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top