Big breaking :-24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासन

24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर डीएम विनीत तोमर ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रशासन इसकी तैयारी में प्रशासन जुटा है।

 

 

 

24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

जिला मुख्यालय में डायट, जागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालय, द्वाराहाट में रामली ला मैदान, सल्ट में तहसील मुख्यालय, रानीखेत में श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत, सोमेश्वर में रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने चयनित स्थलों में टैंट, खाने सहित स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, डीडीओ संतोष कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top