Big breaking :-पौड़ी में घूस मामले में शिक्षा विभाग का अफसर सस्पेंड, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का ऐक्शन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी में घूस मामले में शिक्षा विभाग का अफसर सस्पेंड, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का ऐक्शन

पौड़ी में घूस मामले में शिक्षा विभाग का अफसर सस्पेंड, सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का ऐक्शन

शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए।

 

 

शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक-बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है।

 

 

कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top