Big breaking :-54 लाख के पार चारधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या, इस तारीख को बंद होंगे मंदिर के कपाट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-54 लाख के पार चारधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या, इस तारीख को बंद होंगे मंदिर के कपाट

 

चारधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या 54 लाख के पार, इस शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे कपाट
Chardham yatra 2023 अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने जो गति पकड़ी थी वो शीतकाल में भी जारी है। अभी भी प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। जबकि बीते वर्षों में शीतकाल में यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह नजर नहीं आता था।

 

 

अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने जो गति पकड़ी थी वो शीतकाल में भी जारी है।मानसून विदा होने के बाद अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने जो गति पकड़ी थी, वो शीतकाल में भी जारी है। अभी भी प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। जबकि, बीते वर्षों में शीतकाल में यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह नजर नहीं आता था। इस सीजन में चार धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 54 लाख पार कर चुकी है।

 

 

अभी यात्रा 18 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में इस बार चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 46.29 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे। यात्रियों की बढ़ती संख्या से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी उत्साहित है।

 

 

इस तारीख को बंद होंगे मंदिर के कपाट
शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट इसी माह बंद होने हैं। गंगोत्री के कपाट 14, केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट 15 और बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।इस तारीख को खुले थे कपाट
इस वर्ष गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही चारों धाम के दर्शन को लेकर तीर्थ यात्रियों में उत्साह रहा है।अंतिम चरण में चारधाम यात्रा
फिलहाल, चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है।

 

 

अब तक 54 लाख 24 हजार चार सौ तैंतीस श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 19.07 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की 17.18 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। यमुनोत्री में 7.28 लाख और गंगोत्री में 8.92 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।आपदा के बाद 4 साल प्रभावित रही यात्रा
प्रदेश में वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के कारण चार वर्ष तक चारधाम यात्रा पूरी तरह प्रभावित रही। वर्ष 2018 और 2019 में यात्रा पटरी पर लौटने लगी, लेकिन फिर दो वर्ष तक कोविड का प्रकोप रहा। वर्ष 2022 में यात्रा पटरी पर लौटी और इस सीजन में यात्रा ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसका एक कारण केदारपुरी और बदरीशपुरी के पुनर्निर्माण के साथ चारों धाम में यात्री सुविधा अच्छी होने को भी माना जा रहा है।चार धाम में दर्शन कर चुके श्रद्धालु
धाम – तीर्थयात्री

केदारनाथ – 19,07,070

बदरीनाथ – 17,18,696

गंगोत्री – 8,92,836

यमुनोत्री – 7,28,368

हेमकुंड साहिब – 1,77,463

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top