अब पिरुमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस!
सांसद अनिल बलूनी ने महत्वपूर्ण जानकारी सोशल मीडिया मे जारी करते हुए कहा की गत दिनों रामनगर में स्थानीय निवासियों ने एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया था कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मैंने माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस ट्रेन के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि माननीय मंत्री जी ने इस मांग को स्वीकार करते हुए पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया है।
यह निर्णय निश्चित रूप से रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा।
माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





