Big breaking :-अब इन 2269 LT शिक्षकों क़ो प्रमोशन देने का हुआ फैसला जानिए क्या है निर्देश - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-अब इन 2269 LT शिक्षकों क़ो प्रमोशन देने का हुआ फैसला जानिए क्या है निर्देश

 

आखिरकार LT शिक्षकों क़ो कोर्ट की वजह से प्रमोशन से महरूम होने के चलते लम्बे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहें शिक्षकों क़ो तदर्थ प्रमोशन से मुराद पूरी हो सकती है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महानिदेशक बंशीधर तिवारी और निदेशक आरके कुंवर से इस बाबत प्रस्ताव मांगा है। बकौल रावत, यदि तकनीकि रूप से यह प्रस्ताव उपयुक्त हुआ तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

शिक्षा विभाग के 2269 एलटी शिक्षक पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय स्तर से इन प्रमोशन की प्रक्रिया करीब करीब पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच तदर्थं विनियमित और विनियमि सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्त शिक्षकों के सीनियरिटी विवाद की वजह से ये प्रमोशन खटाई में पढ़ गए। सीनियरिटी का विषय पहले लोक सेवा अभिकरण

और हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से पूरी प्रक्रिया रुकी हुई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने तदर्थ प्रमोशन के बाबत शिक्षा मंत्री को प्रस्ताव दिया है। माजिला का कहना है कि प्रमोशन न होने से दो नुकसान हो हो रहे हैं। एक तो छात्रों को उनके विषय के शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। प्रमोशन से एलटी के पद रिक्त होने पर नई भर्ती का रास्ता भी खुल जाएगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top