Big breaking :-अब पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने लगाए गंभीर आरोप मुकदमा दर्ज - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-अब पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने लगाए गंभीर आरोप मुकदमा दर्ज

 

देहरादून अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। चालक की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से विनोद आर्य की मुश्किले बढ़ गई है।

चालक रोहन कांबोज निवासी छुटमलपुर सहारनपुर यूपी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विनोद आर्य के यहां वाहन चलाने का कार्य करता था। लेकिन विनोद आर्य उससे मसाज कराने और गलत कार्य करने के लिए दबाब बना रहा था। जब उसने गलत काम करने के लिए मना कर दिया और नौकरी छोड़ दी तो सड़क दुर्घटना में उसको मरवाने का प्रयास किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने में जुट गई है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top