Big breaking :-अब हरक सिंह रावत पर हरीश रावत ने किया पलटवार, कहा अगर चाहता तो हरक सिंह कांग्रेस मे ना आ पाते, अब आए है तो अपना हुनर तो दिखाओ, लोकसभा चुनाव मे उनके करीबी खिलाफ मे काम कर रहें थे, बीजेपी क्यों जपे हरक मंत्र - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अब हरक सिंह रावत पर हरीश रावत ने किया पलटवार, कहा अगर चाहता तो हरक सिंह कांग्रेस मे ना आ पाते, अब आए है तो अपना हुनर तो दिखाओ, लोकसभा चुनाव मे उनके करीबी खिलाफ मे काम कर रहें थे, बीजेपी क्यों जपे हरक मंत्र

 

 

अब पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा हरक सिंह रावत पर निशाना

कहा यदि मैंने ना कह दिया होता तो 2022 मे उन्हें कांग्रेस मे प्रवेश नहीं मिलता गोदियाल जी का भरपूर आग्रह था जिसका मैंने सम्मान रखा

कहा एक बार हरक सिंह रावत को एक सीट के लिए अपने पराक्रम का नजारा दिखाना चाहिए ताकि 2016 की कटुता कम हो सके

अब लोकसभा के चुनाव मे कही दिखाई नहीं दिए

और जहाँ मुझे याद है जो उनके लोग निकट के बताते है वो नकारात्मक प्रचार कर रहें थे मै नाम भी बता सकता हूँ

कहा मै उनकी लम्बी उम्र की कामना करता हूँ लेकिन उन्हें समझना होगा की धैर्य राजनीति मे बहुत जरुरी होता है

वही क्या 2016 की बगावत के घाव को हरीश रावत भूल गए है तो उन्होंने साफ कहा की वक्त बड़े से बड़ा घाव भर देता है व्यक्ति पुत्र के हत्यारे को माफ़ कर देता है 2016 मे लोकतंत्र की हत्या हुई थी उत्तराखंडियत की भी हत्या हुई थी लेकिन उस घाव को मै सीने मे रखकर के पीने के लिए तैयार हूँ

हरक सिंह से बस आग्रह है कही तो अपना हुनर दिखाओ केदारनाथ मे भी जैसी उनसे अपेक्षा थी वो भी पूरा नहीं कर पाए ये सब बातें है उन्हें ये समझना होगा

हमारे दर्द को भी समझना होगा कहा आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है तो 2016 की बगावत की वजह से पूरी प्रोसेस डिरेल हो गई और बीजेपी के लिए अवसर बना आज बीजेपी सत्ता मे है तो उन्हें हर दिन ‘ हरक सिंघाय नम ‘ कहना चाहिए अगर हरक सिंह ना होते तो बीजेपी सत्ता मे कभी नहीं आती

वही हरीश रावत ने अपनी न्याय यात्रा को लेकर भी बात कही

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top