Big breaking :-हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी

 

हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। जिससे पुलिस प्रशासन से लेकर हरिद्वार जिला कारागार में हड़कंप मचा हुआ है। पैसे ना देने पर रोशनाबाद स्तिथ पीड़ित की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की धमकी सुनील राठी ने दी है।

 

 

कनखल निवासी कारोबारी रविकांत मलिक की तहरीर पर सिडकुल थाने में सुनील राठी सहित 6 लोगो पर मुकदमा दर्ज हो गया है। एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया की रोशनाबाद स्तिथ प्रॉपर्टी को लेकर पीड़ित रविकांत मलिक और आरोपी नीरज मलिक में तनातनी चल रही थी जिसको लेकर नीरज मलिक द्वारा गैंगस्टर सुनील राठी से बातचीत की गई।

 

 

वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है की ऐसा पहला मामला नहीं है जिसमे जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर सुनील राठी अपना नेटवर्क चला रहा हो। सूत्रों के अनुसार पहले भी सुनील राठी कई बार कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरो से रंगदारी मांग चुका है।

बाइट :- रेखा यादव, एसपी क्राइम, हरिद्वार

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top