Big breaking :-कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल को IT का नोटिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल को IT का नोटिस

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच उत्तराखंड में एक बार फिर नोटिस पर सियासत गर्मा गई है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ तीन नोटिस भेजे हैं। जिसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। गणेश गोदियाल ने इसे डराने की साजिश बताया है।

 

 

 

साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं और हर जांच के लिए तैयार हैं। गोदियाल ने कहा कि 2016 में भी उन्हें डराने और फंसाने की कोशिश हुई थी लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। गणेश गोदियाल ने नोटिस की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को लेकर कांग्रेस पहले भी सवाल उठाती रही है और अब ठीक चुनाव के वक्त गणेश गोदियाल को भेजे गए नोटिस को लेकर पर संग्राम तय है। बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा भी बना सकती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top